बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी में बुधवार को नए प्रत्याशियों के साथ निवर्तमान प्रतिनिधियों ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया। बेनीपट्टी के बर्री पंचायत के क्षेत्र संख्या-01 से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य अनुपम प्रिया ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है।
1
नामांकन कर समर्थकों के साथ बाहर आई अनुपम ने बताया कि इस चुनाव में उनका विकास ही मुख्य मुद्दा है। चूंकि, उनका क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है। जिसके कारण हर वर्ष किये गए विकास कार्य प्रभावित हो जाते है। जनता अगर उन्हें आशीर्वाद देती है तो निश्चित तौर पर वे इस कार्यकाल में बाढ़ के रोकथाम हेतु आवाज देंगी।
2
वही, उन्होंने बताया कि क्षेत्र संख्या-01 को लेकर उनकी कार्ययोजना तैयार कर जनता के बीच जाएंगी।
Follow @BjBikash