बेनीपट्टी(मधुबनी)। चार दिवसीय जीमूतवाहन वाहन एवं देवताओं की आयोजित पूजा कार्यक्रम को लेकर रन टोल परकौली में महिलाओं एवं कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। जीमूतवाहन की नौवें वर्ष हो रही पूजा अर्चना कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए गांव की 108 महिलाओं एवं कन्याओं ने दुर्गा मंदिर भदुली तालाब से कलश में पवित्र जल पंडितों के मंत्रोच्चारण से भरा गया।
कलश शोभायात्रा को पुजारी एवं पूजा समिति के अगुवाई में गांव के मुख्य सड़कों से होते हुए पूजा पंडाल में कलश स्थापित किया गया।शोभायात्रा में देवी देवताओं के नाम जयकारा लगाने से गांव में लोग भक्तिरस से सराबोर हो गए हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि जीमूतवाहन पूजा अर्चना से गांव के लोग खुशहाल हैं।
जीमूतवाहन की पूजा अर्चना से लोगों की मनोकामना पूर्ण होने से हरेक वर्ष भक्तों की संख्या में अपार भीड़ उमड़ती है।सांस्कृतिक कार्यक्रम,कीर्तन भजन एवं पंडितों द्वारा प्रवचन कार्यक्रम भी रखा गया है।
पूजा कार्यक्रम में अध्यक्ष दिनेश यादव, सचिव राजेन्द्र यादव, भरत यादव,राजकुमार यादव, विजय यादव, ओमप्रकाश यादव, सत्यनारायण साहु एवं नथुनी शर्मा सहित ग्रामीण सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
Follow @BjBikash