बेनीपट्टी(मधुबनी)। माननीय अगर जनता के हित को भूल जाये, अधिकारी अगर समस्या पर मूकदर्शक हो जाये तो, इससे बेहतर दृश्य शायद कही नहीं होगा। हम बात कर रहे है शाहपुर पंचायत के वार्ड नं-10 के जलसमस्या पर। पिछले एक महीने से उक्त वार्ड के लोग जलजमाव के बीच रात ओर दिन काटने को विवश है, लेकिन यहां के तमाम नेताजी ओर अधिकारी जलनिकासी की समस्या के निदान तो दूर बात करने से भी परहेज करते है।


आखिर, परहेज क्यों न हो। कौन से नेताजी का घर डूबा हुआ है, कौन से अधिकारी जलजमाव से आवाजाही कर रहे है कि इतने शोर हो। उक्त मुहल्ले के लोगों की समस्या तो अंतहीन हो गयी है। दिन हो या रात गंदे पानी से आवाजाही करना विवशता हो गयी है। आखिर, अपना दुखड़ा किसे कहे?


गौरतलब है कि उक्त रामपुर गांव के करीब 70 लोगों के घरों में पिछले एक महीने से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लोग अब जलजनित बीमारी से जूझ रहे है। जलजमाव की समस्या का दुखड़ा रोजाना अधिकारी तक पहुँच रही है, लेकिन अब तक जलनिकासी की कोई ठोस पहल नहीं हुई है। 


अब सवाल है कि बसैठ के जलजमाव पर मीडिया कवरेज के बाद इतने तीव्र गति में नेता से लेकर अधिकारी जलनिकासी में जुट गए तो फिर, रामपुर की समस्या पर इतनी चुप्पी क्यों?


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post