बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मधुबनी के बेनीपट्टी पहुँचे जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा। जेडीयू के जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर के नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा का बेनीपट्टी के मकिया पहुँचते ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 


वहां, वे स्थानीय कार्यकर्ता से भेंट कर निर्धारित कार्यक्रम के तहत त्रिमुहान निकल गए, लेकिन कटाव स्थल के कारण आगे नहीं जा सके। जिसके बाद वे सीधे बेहटा के कालीस्थान पहुँचे। जहाँ गत 05 मई को कोरोना से स्थानीय व्यक्ति की मौत हुई थी। 


श्री कुशवाहा ने मृतक के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पत्नी व परिजनों से बात कर सरकारी स्तर से हर लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने जेडीयू के स्थानीय कार्यकर्ताओं को इनके कागज को पदाधिकारी तक पहुँचा देने की बात कही। 


जिसके बाद प्रेस को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा का कोई अलग मायने नहीं है। वे हर जिला जाएंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे। वही, मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि बाढ़ नहीं आयी है। 


अब प्रशासन क्या कह रही है, ये तो नहीं पता, लेकिन बाढ़ तो है। इसकी रिपोर्ट भी जहां देनी चाहिए, वहां दी जाएगी। उसके बाद वे अपने कार्यकर्ता व नेताओं के साथ हरलाखी के लिए निकल गए। 


इस दौरान जेडीयू के जिलाध्यक्ष, संजीव झा मुन्ना, सोनी कुमारी, संगीता ठाकुर, शशिभूषण सिंह, फिरन चौधरी आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post