बेनीपट्टी(मधुबनी)। मानसूनी बारिश शुरू होते ही मुख्यालय में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गयी है। जगह जगह जलजमाव से लोग हलकान हो गए है। जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से जलजमाव से निजात नहीं मिल रहा है। 


बेनीपट्टी के बेहटा हाट के सामने की गली पूरी तरह से जलजमाव के चपेट में आ चुका है। जहां लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वही बाइक चालक को भी गंदे पानी के छींटे से परेशानी हो रही है।


बता दे कि उक्त सड़क के शुरुआती मुहाने पर निजी क्लीनिक संचालित है। जहां तक पहुँचने में लोगों को समस्या हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी अब गंध कर रहा है। जिससे दुकान पर बैठ पाना भी मुसीबत हो गयी है।


गौरतलब है कि बेनीपट्टी मुख्यलय अब नगर पंचायत के अधीन है। बावजूद, जलजमाव की समस्या पर कार्यपालक पदाधिकारी अधिक गंभीर नजर नहीं आ रहे है।


स्थानीय लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी से तत्काल जलनिकासी कराने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post