बेनीपट्टी(मधुबनी)। बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर बेनीपट्टी सहित मिथिलांचल का सम्मान बढाने वाली प्रज्ञा मिश्रा को शनिवार ग्रामीणों ने स्वागत किया। वही प्रज्ञा ने इससे पूर्व गांव के मणिकेश्वरी भगवती का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपनी बेटी के सफलता से अभिभूत होकर कलम एवं डायरी देकर उसका उत्साहवर्धन किया। प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रज्ञा की सफलता को महिला सशक्तीकरण का उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रज्ञा की सफलता गांव की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी। उन्होंने प्रज्ञा की सफलता को गांव के लिए एक सुखद उपलब्धि बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।  


प्रज्ञा की सफलता इसका उदाहरण है। प्रज्ञा के पिता शिक्षक नेता महादेव मिश्र ने अपनी बेटी की सफलता के लिए ईश्वर तथा बुजुर्गों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव बच्चों को इमानदारी तथा सादगी की सीख दी है। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रो0 अनिल कुमार मिश्र, समाजसेवी राजीव कुमार मिश्र राजू,रमण झा, विजयकृष्ण झा, सीतेश मिश्र, चंद्रभूषण मिश्र, हेमंत कुमार मुन्ना सहित अन्य उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post