बेनीपट्टी(मधुबनी)। अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुए अग्निकांड के पीड़ितों को अंचल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। अंचलाधिकारी पल्लवी कुमारी गुप्ता ने सभी पीड़ितों को चेक प्रदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में बेहटा के पप्पू ठाकुर, रंजीत कुमार ठाकुर, राजू कुमार ठाकुर, समदा के रामप्रसाद पासवान, बेतौना के नसरे खातून, नगवास नवटोली के सुनीता देवी और ढंगा पश्चिम के शिवेश कुमार झा का काफी नुकसान हुआ था। आपदा के तहत सीओ द्वारा नौ हजार आठ सौ रूपए का चेक सभी पीड़ित को बारी बारी से प्रदान किया गया। सीओ ने बताया कि राशि के अभाव में विलंब हो रहा था। राशि आते ही सभी को सहायता राशि का चेक प्रदान कर दिया गया है। इस अवसर पर रमण कुमार झा, निर्मल झा सहित अन्य मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post