बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बसैठ चानपुरा के भाजपा युवा नेता भास्कर चौधरी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी तय की है। भास्कर चौधरी को भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष शंकर झा व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राहुल राज ने भास्कर के मनोनित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए युवा नेता के उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, पूर्व मंत्री सह एमएलए विनोद नारायण झा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, देवेन्द्र यादव, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद खुशबू कुमारी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सह पंसस अनुपम प्रिया, पूर्व उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, भाजपा नेता रौशन मिश्र, आशुतोष कुमार प्रिंस, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, मदन कर्ण, मंडल अध्यक्ष विमल झा, शिवशंकर पांडेय, नरेश यादव आदि भाजपा नेताओं ने बधाई दी है।