हरलाखी(मधुबनी)। राम मंदिर को लेकर निधि समर्पण संग्रह के लिए मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ अशोक यादव कुछ दिनों से लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव जाकर अभियान को बल दे रहे है। मंगलवार को सांसद हरलाखी विधानसभा के जिरौल, मधुबनी टोल व सोठगांव पहुंचे। जहां मधुबनी टोल में सांसद के उपस्थिति में मो. नसीर, मो. लाल, मो. कलाम व मो. दाऊद समेत कई लोगों ने निधि समर्पित किया। सांसद श्री यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का सपना साकार हुआ है। सांसद ने कहा कि समर्पण निधि को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मधुबनी टोल के लोगों ने सद्भावना का मिसाल पेश किया है। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अनिल भारती, देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबहादुर ठाकुर, बंटी सिंह, गौड़ी शंकर महतो, अमरकांत चन्द्र अमर, श्रवण कुमार झा, जंग बहादुर यादव, प्रमोद साह, दिलीप यादव, विकास कुमार पासवान, हरि साह, संतोष महतो, मनोज महतो, किशोरी महतो, पलटन झा, सोनू सिंह, दीपक कुमार यादव, जदयू के रणवीर सिंह समेत अन्य एनडीए के लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post