बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के कालिदास-विद्यापति साईंस कॉलेज में चल रहे भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। दूसरे दिन के शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने किया, वहीं संचालन महामंत्री लाल गोविन्द झा ने किया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, शिव कुमार प्रसाद, जंग बहादूर यादव व देवेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का पार्टी हित में प्रभावी उपयोग करने पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से जुडने की अपील की। श्री ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में काफी सशक्त हो गया है। इसलिए, अब कार्यकर्ताओं को भी इस पर ध्यान देना होगा। ताकि, हर इसका उपयोग कर सके। वहीं जंगबहादूर यादव ने पंचायती राज व्यवस्था व एफपीओ के कार्य संरचना पर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की। उन्होंने किसानों को संगठित कर एफपीओ ग्रुप बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एफपीओ ग्रुप में शामिल होने वाले किसान केंद्र सरकार के योजना के तहत कृषि कार्य हेतु सभी प्रकार का यंत्र में 90 प्रतिशत अनुदान का लाभ ले सकेंगे। इस ग्रुप में करीब 3 सौ किसानो को शामिल किया जायेगा। वहीं विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांत व पद्धति से अवगत हुए हैं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post