बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में चर्चा का विषय रही प्लुरल्स पार्टी भले ही चुनाव परिणाम में विशेष हासिल नहीं कर पाई हो लेकिन चुनाव के बाद भी पार्टी मैदान में डटी हुई है। इसी कड़ी में प्लुरल्स पार्टी से बेनीपट्टी सीट से उम्मीदवार रही व वर्तमान में पार्टी की जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्र में सदस्यता अभियान चला रही है।

अनुराधा सदस्यता अभियान का खुद नेतृत्व कर रही है, सदस्यता अभियान मधुबनी, बेनीपट्टी में भी चलाया गया है। वहीं मंगलवार को सदस्यता अभियान को लेकर उनकी टीम बिस्फी विधानसभा क्षेत्र पहुंची, जहां औंसी जीरो माइल में ऑटो संघ के 150 सदस्यों ने संघ के मुखिया शत्रुघ्न सिंह के साथ प्लुरल्स की सदस्यता ली।


बता दें कि बिस्फी विधानसभा सीट से प्लुरल्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार भी थी, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी अपनी विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है, भले ही हमें चुनाव में परिणाम संतोषजनक नहीं मिले लेकिन ना तो हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के जोश में कमी आई है ना ही हमारा उद्देश्य बदला है। सबकी आंखों में बेहतर बिहार का सपना है जिसे हकीकत बनाने को प्लुरल्स प्रतिबद्ध है। 



आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post