बेनीपट्टी(मधुबनी)। अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने बेनीपट्टी के बेतौना पैक्स का निरीक्षण किया। साथ ही उपस्थित बीसीओ और पैक्स के कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसडीएम ने धान अधिप्राप्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी लिया और मौजूद किसानों से वार्ता भी की। एसडीएम श्री मंडल ने बताया कि बेतौना पैक्स के 36 किसानों द्वारा किसान सलाहकार के माध्यम से धान बेचने के संबंध में इच्छा प्रकट की गयी थी। जिसमें 22 के आवेदन के आलोक में रजिस्ट्रेशन किया गया था। उसमें 18 किसानों से पैक्स द्वारा धान की अधिप्राप्ति कर ली गयी है। तीन किसानों से अधिप्राप्ति शेष पाया गया है। जहां प्रबंधक को शेष किसानों से धान अधिप्राप्ति कर लक्ष्य को पुरा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं इस कार्य के जबावदेही बीसीओ को दी गयी है। एसडीएम ने बताया कि बेतौना पैक्स में अब तक 1209 क्विंटल धान की खरीद कर ली गयी है। साथ ही धान का सीएमआर भी किया जा चुका है। मौके पर एसडीएम ने किसानों से धान क्रय और भुगतान के संबंध में भी पूछ जानकारी ली। इस अवसर पर बीसीओ संजीत कुमार, प्रबंधक मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post