बेनीपट्टी(मधुबनी)। हरलाखी थाना क्षेत्र से हैवानियत की हद पार की घटना सामने आयी है। जहां एक मूक-बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी आंखों को फोड़ दिया गया है। लड़की की स्थिति नाजूक बतायी जा रही है। फिलहाल, उसका इलाज मधुबनी के सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार लड़की बकरी के लिए घास लाने के लिए गांव और मनहरपुर के बीच नदी किनारे गई थी। जहां लड़की के साथ दुष्कर्म किया और लड़की के दोनों आंख फोड़ दिए। संभावना है कि लड़की आरोपियों को पहचान रही हो, जिससे बचने के लिए आरोपियों ने लड़की के आंख फोड़ दिए। उधर, परिजनों को जानकारी मिलते ही जख्मी लड़की को आनन फानन में इलाज के लिए करीब दो बजे उमगांव के सीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने लड़की की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए  मधुबनी रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही हरलाखी एसएचओ प्रेमलाल पासवान दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात शुरु कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक से पूछताछ चल रही है। 


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post