बेनीपट्टी(मधुबनी)। जनमानस हेल्थ केयर एण्ड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में बुद्धवार को प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत के चतरा गांव में पंचायत भवन परिसर में तीन दर्जन से अधिक लोगों को गर्म वस्त्र के तौर पर कंबल दिया गया। पंचायत के वार्ड न0-03 के चिन्ह्ति लाचार व गरीब लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल देते हुए मुखिया अजित पासवान ने कहा कि ठंड के बचाव के लिए संस्था की ओर से कंबल दिया गया है। आप लोग इस कंबल का उपयोग कर अपने आप को इस ठंड से बचाव करें। मुखिया ने कहा कि अभी तक कई वार्डो के लोगों के बीच कंबल का वितरण कर दिया गया है। शेष वार्डो को भी जल्द वितरित कर दिया जाएगा। कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व फौजी पखेरन पासवान ने किया। वहीं संचालन कविता पासवान ने किया। पूर्व फौजी ने कहा कि हर गरीब को जीने का अधिकार है। इस अधिकार के तहत ही कंबल दिया जा रहा है।  ताकि, हर गरीब चैन से ठंड की रात को गुजार सके। श्री पासवान ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने सही समय पर सही फैसला लेकर गरीबों का हित किया। उनके पंचायत में करीब बाईस सौ कंबल वितरण किया गया है। जो काफी सराहनीय है। वहीं बुद्धवार को कंबल पाये लोगों ने भी खुशी जाहिर करते हुए मुखिया श्री पासवान व संस्था को साधुवाद दिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post