बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बेहटा पंचायत में मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना का हाल काफी खराब है। पंचायत के एक भी वार्ड में नल जल योजना फलीभूत होते नही दिख रहा है। पंचायत में कुल 13 वार्ड है। मगर अब तक एक भी वार्ड में नल जल योजना का शुद्ध जल लोगों तक नही पहुंच पाया है। सिर्फ कागज पर खानापूरी कर सरकारी राशि की निकासी ही किया गया है। बेहटा पंचायत के वार्ड 12 में स्ट्रक्चर भवन तैयार है। टंकी भी लग चुका है। पाईप बिछाने का भी कार्य हो चुका है। मगर उदघाटन के बाद भी एक बुंद जल लोगों को नसीब नहीं हुआ। जबकि वार्ड 11 और 10 में स्ट्रक्चर तैयार है। बोरिंग का कार्य हो चुका है। टंकी नही लगा है और पाइप और कनेक्शन का कार्य नहीं किया गया है, जिसके कारण योजना का शुभारंभ नही हो सका है। वार्ड 02 में स्ट्रक्चर तैयार है। बोरिंग तथा पाइन एवं कनेक्शन का कार्य भी किया जा चुका है। मगर बिजली समस्या के कारण अब तक किसी परिवार को एक बुंद जल नहीं मिला। यही हाल पंचायत के अन्य वार्डो का भी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 11 में योजना के पुरे राशि का निकासी किया जा चुका है और कार्य आधा भी नहीं हुआ है। इसी तरह अन्य वार्डो में भी अधिकांश राशि के निकासी के बाद भी योजना धरातल पर नहीं उतर पायी है। कुल मिलाकर कहें तो बेहटा पंचायत में नल जल योजना प्रतिनिधि और संवेदक के मिलीभगत से भ्रष्टाचार का भेंट चढ़ चुका है। बता दें कि जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा सात निश्चय योजना को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश प्रखंड प्रशासन को दिया गया है। मगर वरीय अधिकारियों के निर्देशों को प्रशासनिक पदाधिकारी और पंचायत के जनप्रतिनिधि और कर्मी गंभीरता से नही लें रहे है। जिसके कारण सीएम का महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना धरातल पर नही उतऱ पा रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post