बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम किया। जहां सीपीआई के नेताओं ने सामूहिक रूप से किसानों के समर्थन में उपवास करते हुए धरना दिया। सीपीआई के कृपानंद झा आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है। काला कानून बना कर किसानों को शोषण करने की तैयारी कर रहा है। जिसके खिलाफ सीपीआई हर मोर्चे पर किसानों के साथ मौजूद रहेगी। वही मनोज मिश्र ने देश के सभी किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसानों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। किसानों के मांग पर सरकार को अमल करना होगा। वही, अंचल मंत्री आनंद झा ने कहा कि सरकार किसानों से धान खरीद की व्यवस्था करे। अभी भी किसान अपने धान को औने पौने दाम पर बेचने को विवश है। सरकार तत्काल सभी पैक्स के माध्यम से धान खरीद की व्यवस्था करें। वही, निर्धारित 1868 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद हो। कृषि एवं किसान विरोधी तीनों कानून की वापसी हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल मंत्री आनंद कुमार झा ने की। अंत में सीपीआई नेताओं ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के सम्मान में श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त कर सरकार से समुचित मुआवजा की मांग की। मौके पर अशेश्वर यादव,तिरपित पासवान,रामाकांत कामत, विंदेश्वर यादव, रामचंद्र पासवान, महेंद्र झा, संतोष कुमार राय, आनंद ठाकुर, सुबोध कुमार झा, प्रेमचंद्र झा, मो.गुफरान, शिवजी पासवान,बद्रीनारायण झा, रामाशीष यादव,लोकनाथ झा आदि नेताओं ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post