बेनीपट्टी(मधुबनी)।विधानसभा 2020 की तैयारी को लेकर प्रशासनिक चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। एक तरफ पदाधिकारियों की टीम मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने में जुटी हुई है तो दूसरी ओर वरीय अधिकारी बैठक पर बैठक कर तैयारी की समीक्षा में जुटे हुए है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल ने दल बल के साथ विधानसभा 32 और बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पहुंच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किये। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये। एसडीएम ने परौल में बूथ संख्या 142, 142-क, 143 और 144, एकतारा में केंद्र संख्या 146, 146-क, 147 और 147-क, चंपा में 134, 134-क, 135 और 135-क, ढंगा में 136, 136-क, 137, 137-क, 139, 139-क, 140 और 140-क सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही मतदान केंद्र पर बूथ पर उपलब्ध रहनेवाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी हासिल की। एसडीएम ने रैंप, सड़क, बिजली, शौचालय, चापाकल, चहारदीवारी, कैंपस और कमरो के स्थिति का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को सभी व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम ने जिस स्थान पर एक ही विद्यालय में 4 या 5 बूथ है, उसका निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश दिया है। जिस आलोक में एसडीएम श्री मंडल ने दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है।