बेनीपट्टी(मधुबनी)। सूबें के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने गुरुवार को भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर महापुरुषों को नमन कर उनके मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। मंत्री श्री झा ने लोहिया चौक पर राम मनोहर लोहिया, इंदिरा चौक पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, बाबू जगजीवन राम, बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। मंत्री श्री झा ने कहा कि भारत के यशस्वी पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। मंत्री झा ने सभी भाजपा नेताओं ने आगामी 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का पूरा जीवन ही लोगों की सेवा भाव रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान, लोगों की सेवा समेत अन्य योजनाओं के तहत लोगों की मदद करने की अपील की है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन कर्ण, विमल झा, विवेकानंद झा आदि नेता थे।