बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के लदॉत गांव में एक महिला ने विषपान कर लिया है। महिला का प्राथमिक उपचार कर मधुबनी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक डॉ पीएन झा ने बताया कि महिला की स्थिति काफी खराब है। महिला की पहचान उक्त गांव के संजय दास की पत्नी दुर्गा देवी (27) के रूप में किया गया है। परिजन ने बताया कि आखिर, किस बात पर महिला ने विषपान किया है, ये तो जानकारी नहीं है। लेकिन रात में पति पत्नी के बीच कुछ हुआ था। हालांकि सुबह पति किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ है। घटना की जानकारी दी गयी है।