हरलाखी(मधुबनी)। सांसद के प्रयास से अब गांव जगमग होगा। रात के अंधेरे से लोगों को अब छुटकारा मिलेगा। भाजपा के बौरहर मंडल में अटल ज्योति योजना से 32 सोलर लाइट लगाए गए हैं। जानकारी देते हुए बौरहर मंडल के अध्यक्ष अनिल भारती ने बताया कि मधुबनी के सांसद डॉ अशोक कुमार यादव के सौजन्य से मंडल क्षेत्र के लोगों की मांग पर आठ पंचायत के सार्वजनिक जगहों पर सोलर लाइट लगाए गए हैं। जिसमे खिरहर, बौरहर, सोनई, झिटकी, हिसार, कौआहा बरही, बेतापरसा व सिसौनी पंचायत शामिल है। सभी पंचायतो में चार-चार सोलर लाइट लगाए गए हैं। मंडल क्षेत्र के आवश्यक जगहों पर सोलर लाइट लगने से स्थानीय लोगों ने ख़ुशी जाहिर की है।