BNN News

 


बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के बर्री पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनुपम प्रिया को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुपम प्रिया को महिला मोर्चा के कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष शंकर झा व महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने अनुपम प्रिया को मनोनीत पत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि अनुपम प्रिया के अनुभव से पार्टी को काफी लाभ होगा। पार्टी से महिलाओं का जुड़ाव विस्तार से होगा। वही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने कहा कि अनुपम प्रिया वर्षो से पार्टी में जुड़ी हुई थी। लोगों के बीच जाकर पार्टी के विचारधारा से लोगों को अवगत कराने का काम कर रही थी। अब पार्टी में कोषाध्यक्ष के पद पर मनोयन से पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान हो सकती है। वही अनुपम प्रिया ने कहा कि बीजेपी के महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष बनना काफी गौरव की बात है। वो पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने का काम करेगी। ताकि, उनकी पार्टी का हर क्षेत्र में विस्तार हो सके। उधर, अनुपम प्रिया के मनोयन पर बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विमल झा, अरेर मंडल के शिवशंकर पांडेय, उच्चैठ मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, गोविंद झा, भास्कर चौधरी, पूर्व उप प्रमुख प्रमोद चौधरी, अमरनाथ प्रसाद, रणधीर ठाकुर, रोशन मिश्र, मिलन देवी, उमाशंकर प्रसाद गुप्ता आदि ने बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post