बेनीपट्टी(मधुबनी)। डॉ शकील अहमद के निलंबन मुक्त होने से पार्टी को मधुबनी ही नहीं, बल्कि, पूरे सूबे में पार्टी को फायदा होगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व बधाई के पात्र है कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ अहमद के निलंबनमुक्त करने का काम किया। जिससे अब महागठबंधन पूरी मजबूती से सभी सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोती लाल बोरा, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह का शुक्रिया अदा करती है। पीसी के बाद कांग्रेस विधायक ने कार्यकर्ताओं व नेताओं का मूंह मीठा कर अबीर लगा कर जश्न मनाया। मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बैधनाथ झा, सुभाष झा नन्कू, मिहिर झा, विजय कुमार चौधरी, कांग्रेसी नेत्री मीनू पाठक, प्रो. केसी पाठक आदि कांग्रेसी नेता मौजूद थे।