बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के विभिन्न पंचायत में अभी भी जलजमाव की समस्या यथावत है। प्रखंड के शाहपुर पंचायत के शिवनगर स्थित रामपुर वार्ड न0-10 में भयंकर जलजमाव से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। खासकर मुख्य सड़क पर ही भारी जलजमाव हो गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बावजूद, कोई भी प्रतिनिधि जलजमाव से निजात दिलाने के लिए आगे नहीं आ रहे है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। वहीं कई दिनों से जारी जलजमाव के कारण अब पानी सड़ांध बदबू मार रहा है। जिससे महामारी फैलने की प्रबल संभावना बन गई है। लोगों ने बताया कि मुहल्ले तक पीसीसी कुछ नीचे हो गई है। जिसके कारण पानी जम गया है। वहीं अगल-बगल में जलनिकासी का कोई प्रबंध नहीं है। वार्ड सदस्य के द्वारा नाली का निर्माण नहीं किया गया है। ताकि, पानी की निकासी हो सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस वार्ड का वार्ड सचिव दूसरे जगह कई महीनों से है। जिसके कारण उनके वार्ड में कोई विकास का कार्य नहीं हो रहा है। मुखिया मंजू देवी ने बताई कि वार्ड सचिव के नहीं होने की जानकारी उनको भी लोगों ने दी है। इस बात को बीडीओ के समक्ष रखा जाएगा। वहीं मुखिया ने कहा कि जलजमाव के समस्या के संबंध में भी बीडीओ को सारी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post