हरलाखी(मधुबनी)। प्रखंड क्षेत्र के सिसौनी पंचायत में बिहार सरकार के निर्देश पर साबुन व मास्क का वितरण वार्ड स्तर पर शुरु कर दिया गया है। जिसकी निगरानी स्वयं मुखिया विनय कुमार कर्ण कर रहे है। मुखिया ने बताया कि हर वार्ड में मास्क व साबुन का वितरण कराया जाएगा। इसकी तैयारी की गई थी। मुखिया ने वार्ड सदस्य के माध्यम से सभी वार्ड के प्रत्येक परिवार को 4 मास्क व दो साबुन दिया। मुखिया ने पंचायत में मास्क व साबुन वितरण के लिए सभी वार्ड सदस्य को बुलाकर वार्ड में जनसंख्या के हिसाब से मास्क व साबुन दिया। जो सभी वार्ड सदस्य के द्वारा अपने-अपने वार्ड में वितरण किया जा रहा है। जिसमे वार्ड सदस्य राजकुमार सदा, रामचंद्र साह, बैद्यनाथ ठाकुर, इंद्रा देवी, ललन झा, रति देवी, परिक्षण पासवान, परमानन्द ठाकुर, गुड़िया देवी, कमलेश साह व रामसखी देवी शामिल हैं। मुखिया ने बताया कि पंचायत में कुल 19 वार्ड हैं। जिसमे 14 वार्ड सदस्य को उनके वार्ड में जनसंख्या के आधार पर मास्क व साबुन दिया गया है। अन्य वार्ड सदस्य को भी वितरण के लिए मास्क व साबुन पहुंचाया जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post