बेनीपट्टी(मधुबनी)। श्रमिकों को अपने राज्यों में भेजे जाने के निर्देश के मद्देनजर बेनीपट्टी में अधिकारी अलर्ट हो गए है। बेनीपट्टी प्रखंड के हजारों मजदूर अपने गांव पहुंचने वाले है। एसडीएम मुकेश रंजन, एसडीपीओ अरूण कुमार सिंह व बीडीओ मनोज कुमार ने दल बल के साथ शनिवार को कई क्वारंटाईन केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र पर तैनात किए गये पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसडीएम व डीएसपी ने डा. नीलांबर चौधरी महाविद्यालय, मध्य विद्यालय क्वारंटाईन केंद्र का जायजा लिया। पदाधिकारी द्वय ने केंद्रों पर बेडो की संख्या, शौचालय, पेयजल, भोजन, स्क्रेनिंग, बिजली सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम श्री रंजन ने बताया कि महाराष्ट्र, दिल्ली से अन्य प्रदेशों से स्थानीय लोग, जो दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते है। उनके आने की सूचना पर तैयारी की जा रही है। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने को लेकर सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में एक एक व्यक्ति को क्वारंटाईन केंद्र पर रखा जाएगा। फिलहाल डा. एनसी कॉलेज और मध्य विद्यालय को प्रखंड स्तरीय क्वारंटाईन सेंटर बनाया गया है। जिसमें दो सौ लोगों को रखा जाएगा। साथ ही संख्या बढ़ने पर अन्य केंद्र भी बनाये जाएंगे। दोनों पदाधिकारियों ने मध्य विद्यालय क्वारंटाईन केंद्र पर रहे 4 लोगों के बीच कीट का भी वितरण किया। मौके पर मध्य विद्यालय के नोडल श्रीपति झा, डा. एनसी कॉलेज के ललित कुमार झा, रवींद्र नाथ झा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post