बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के नवकरही क्वारंटाईन सेंटर विवाद के घेरे में आ गया। गांव के रसूखदारों ने केन्द्र व राज्य सरकार के तमाम निर्देशों को धत्ता बताते हुए क्वारंटाईन सेंटर में रह रहे प्रेमी जोड़े की बड़े ही धूमधाम से सेंटर के पीछे स्थित मंदिर में शादी करा दी। शादी में भारी भीड़ उपस्थित थे। जहां सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दी गई। मिली जानकारी के अनुसार नवकरही गांव के एक युवक दिल्ली से एक लड़की को प्रेम में भगा कर गांव ले आया। गांव में लोगों ने दोनों को मध्य विद्यालय पर बने क्वारंटाईन सेंटर पर रहने को कहा। बताया जा रहा है कि दो दिनों से दोनों क्वारंटाईन सेंटर पर रह रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने बुद्धवार की देर शाम प्रेमी जोड़े को क्वारंटाईन सेंटर से निकाल कर मंदिर में सैकड़ों लोगों के हुजूम के समक्ष शादी करा दी। अब सवाल है कि उक्त क्वारंटाईन सेंटर से निकाल कर घंटो तक शादी कार्यक्रम होता रहा, अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं मिली। जो अपने आप में हास्यास्पद प्रतीत हो रहा है। पंचायत के मुखिया कृपानंद झा आजाद ने बताया कि वो कल मुखिया महासंघ के बैठक में शामिल होने के बाद बेनीपट्टी बीडीओ के पास थे। गांव आने के बाद इस विवाह की जानकारी मिली। मुखिया ने माना कि शादी में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post