बेनीपट्टी(मधुबनी)। बर्री के फुलबरिया मध्य विद्यालय के क्वारंटाईन सेंटर की प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। जिससे वहां रह रहे प्रवासी में असंतोष व्याप्त हो रहा है। सेंटर पर न तो बिजली की सुविधा है, न ही भीषण गर्मी में लोगों को पंखा का सुख मिल रहा है। वहीं ग्रामीण राजनीति के कारण रसोईयां समय पर नहीं पहुंच पा रही है। जिसके कारण लोगों को दोपहर तक भोजन भी नसीब नहीं हो रहा है। फिलहाल उक्त केन्द्र पर पैंतालीस लोग है। क्वारंटाईन सेंटर में मौजूद मनोज कुमार ने बताया कि यहां कोई सुधि नहीं ले रहा है। इससे अच्छा तो सभी को होम आईसोलेशन कर दिया जाता। कम से कम समय पर भोजन तो मिलता। वहीं अन्य लोगों ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुखिया के द्वारा सामान मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन रसोईयां कभी भी समय पर खाना नहीं पका पाती है। वहीं रसोईयों ने बताया कि स्कूल के एचएम के द्वारा मना किया जाता है। बता दे कि उक्त केन्द्र पर अधिकांश लोग दिल्ली, मुंबई व यूपी से आये हुए है। उधर, बताया गया कि उक्त स्कूल के एचएम को सेंटर पर मौजूद होकर व्यवस्था का पालन कराना है, लेकिन एचएम केन्द्र पर तो दूर वहां से फटकते भी नहीं है। जिससे स्थिति अत्यंत खराब है। मुखिया आलम अंसारी ने बताया कि उनसे जो संभव होता है, वो किया जा रहा है। मुखिया ने बताया कि अभी तक प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा कोई राहत नहीं मिल रहा है। बावजूद क्वारंटाईन सेंटर के लोगों को राहत देने का काम किया जा रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post