बेनीपट्टी(मधुबनी)। कोरोना में दूसरे प्रदेश से आये मजदूर भगवान भरोसे समय व्यतीत कर रहे है। पंचायत में बनाये गए क्वारंटाईन सेंटर पर न तो नोड्ल अधिकारी जा रहे है, न ही कोई अधिकारी इन मजदूरों की सुधि ले रहा है। प्रखंड के ब्रह्मपुरा पंचायत के चतरा गांव में मंगलवार की सुबह ट्रक से 70 मजदूर पहुंचे। जहां मुखिया ने मजदूरों को चतरा के मध्य विद्यालय में ठहराने का प्रबंध किया। लेकिन, अन्य सुविधाएं नहीं होने के कारण मजदूर स्कूल के बरामदे में आराम करने लगे। वहीं ब्रह्मपुरा के मध्य विद्यालय में 29 मजदूर पूर्व से ही क्वारंटाईन सेंटर पर है। मजदूरों ने बताया कि सुबह से अभी तक कोई भोजन तो दूर पानी के लिए भी नहीं पूछा है। कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कैसे 21 दिन रह पाएंगे। वहीं मुखिया अजित पासवान ने बताया कि हम क्या करें। अधिकारी लगातार निर्देश दे रहे है। जबकि, पैसे की व्यवस्था नहीं है। मुखिया ने कहा कि प्रखंड प्रशासन हर पंचायत के लिए नोड्ल अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया। लेकिन उनके पंचायत में किस को नोड्ल बनाया गया है, उसकी जानकारी तक नहीं है। श्री पासवान ने कहा कि अब तक उन्होंने अपने स्तर से मजदूरों को भोजन पानी की व्यवस्था की। अब उनके वश के बाहर है। गौरतलब है कि अधिकांश पंचायत में मजदूरों की सुधि नहीं ली जा रही है। जिससे मजदूरों में रोष  व्याप्त हो रहा है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post