बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बनकट्टा पंचायत में बाहर से आने वाले लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया गया। मुखिया किरण देवी ने पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिल बाहर से आये करीब 50 लोगों के पास पहुंच मास्क और साबुन का वितरण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनकट्टा के वार्ड 1 और 2 में दूसरे प्रदेशों से कई लोग 22 मार्च से पहले पहुंचे, जहां प्रशासन के निर्देश पर उन सभी का स्वास्थ्य जांच भी कराया गया। उसके बाद 14 दिन घर में रहने और बाहर नही निकलने का निर्देश दिया गया है। उन्हीं लोगों के बीच प्रशासन के निर्देश पर मुखिया ने मास्क और साबून का वितरण किया है। मुखिया किरण देवी ने कहा कि बाहर से आये लोगों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इनलोगों के बीच मास्क और साबून का वितरण कर दिया गया है। वहीं 14 अप्रैल तक घर से बाहर नही निकलने की हिदायत भी दी गयी है। मुखिया ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डो में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी शुरू करा दिया गया है। सर्वप्रथम वार्ड 6 के बनकट्टा चौक, मंदिर परिसर, तालाब के किनारे, महादलित बस्ती सहित अन्य स्थानों से यह कार्य शुरू किया गया है। मुखिया ने कहा कि पंचायत के सभी लोगों को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा घर से अनावश्यक रूप से बाहर नही निकलने को कहा गया है। मौके पर वार्ड सदस्य सुनैना देवी, सीता देवी, सरपंच सचितानंद झा और बब्लू कुमार राउत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post