बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के बर्री पंचायत के धनुषि गांव निवासी रामनरेश त्रिपाठी को बुद्धवार को अंचल अधिकारी ने बाढ़ सहाय्य राशि के रुप में छह हजार राशि का चेक प्रदान किया। राशि का चेक मिलते ही पीड़ित के आंखों में खुशी के आंसू झलक गए। उन्होंने सीओ को साधुवाद देते हुए कहा कि तीन वर्षो से उक्त राशि के लिए दर-दर भटक रहे थे। रामनरेश त्रिपाठी वार्ड न0-13 के निवासी है। उन्होंने बताया कि वर्ष-2017 में प्रलयकारी बाढ़ में उनके घर में भी पानी प्रवेश कर गया। रात के समय पानी आने के कारण भारी क्षति हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके नाम को बाढ़ सहाय्य राशि की सूची में शामिल कर पंचायत अनुश्रवण समिति से पारित करा अंचल को सौंप दिया था। अंचल के द्वारा सत्यापन करा उनके नाम पर छह हजार रुपये देने के लिए बसैठ के ग्रामीण बैंक को पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि बैंक ने उनका खाता नंबर गलत बता कर राशि नहीं दी। राशि नहीं मिलने पर उन्होंने आरटीआई से जानकारी मांगी। जानकारी मिलने पर सीओ को पुनः आवेदन दिया। जिसके बाद बैंक से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उनको चेक प्रदान किया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post