बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने शनिवार की देर संध्या मनपौर पंचायत के गैवीपुर पहुंच कर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। एमएलसी ने महादेव सहित अन्य देवी-देवताओं के आगे मत्था टेक आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान हर हर महादेव पूजा समिति द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी सुमन कुमार महासेठ, मुखिया अमरेंद्र मिश्र सुगन सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर एमएलसी सहित सभी अतिथियों को मिथिलांचल के परंपरा के अनुसार पाग-दोपटा से सम्मानित किया गया। संबोधित करते हुए विधान पार्षद श्री महासेठ ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से सभी पापों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही गांव समाज में शांतिपूर्ण वातावरण कायम रहता है। एमएलसी ने कहा कि हर इंसान को मन की शांति के लिए इस तरह के आयोजन में भाग लेना चाहिए। मंत्रोच्चार और इस तरह के आयोजन समाज में व्याप्त कुरीति का नाश होगा एवं शुद्ध वातावरण का निर्माण होगा। वहीं मुखिया अमरेंद्र मिश्र ने कहा कि हर हर महादेव पूजा समिति द्वारा लोक कल्याण के उदेश्य से विगत दो वर्ष से जो नवाह कार्यक्रम का आयोजन काफी धूमधाम से किया जा रहा है। समिति के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। कार्यक्रम में पूजारी कृष्णचंद्र झा, नीलांबर झा, छोटे प्रसाद ठाकुर, मंटू कुमार झा, गुड्डू झा, लाल बाबू, सुले साफी, विनय पंडित, जोगी पंडित, मनोज झा, रौशन झा व राजीव झा सहित कई लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post