बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शरण के उपस्थिति में बुद्धवार को बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर में तीन दर्जन से अधिक महादलितों के बीच जमीन का दखल-दिहानी कराई गई। दखल-दिहानी कराने के बाद सीमाकंन कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार बुद्धवार को अधिकारियों के समक्ष करीब 38 परिवार के बीच एक एकड चौदह डिसमिल जमीन को प्रति परिवार तीन डिसमिल जमीन का दखल दिहानी कराई गई। दखल दिहानी के लिए पूर्व से ही अंचल निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र व सीओ उपस्थित थे। सुबह करीब दस बजे डीजे के उपस्थिति में जमीन की मापी कर सभी परिवार के समक्ष सीमाकंन करा दिया गया। जानकारी के अनुसार परजुआर के कारी सदा, शांति देवी, गुजरी देवी, दयावती देवी, ममता देवी, माया देवी, विनिता देवी, पुनीता देवी, बेचनी देवी, रेणु देवी, शिकिलिया देवी, चंपा देवी, चन्द्रकला देवी, सोनी देवी, ममता देवी, आशा देवी सहित 38 परिवारों को जमीन दिया गया है। इन लोगों को खाता संख्या-1729 व खेसरा 1187, 1195 व 1196 में दिया गया है। मौके पर एसडीएम मुकेश रंजन, एसडीपीओ पुष्कर कुमार, डीसीएलआर शिवकुमार पंडित, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बेनीपट्टी एसएचओ महेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post