बेनीपट्टी(मधुबनी)। महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार से ही दुनियां का विकास संभव है। स्वच्छता के प्रति महात्मा गांधी के विचार बहुत ही सकारात्मक थी, जिसे आज पूरी दुनियां मान रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांधीजी के स्वच्छता के सोच को साकार कर रहे है। उज्जवला योजना व शौचालय की प्रोत्साहन राशि देकर वो समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास कर रहे है। जो साकार हो रही है। पहले की तुलना में अब लोग स्वयं स्वच्छता पर ध्यान दे रहे है। ये बातें सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने अरेड़ मंडल के बलाईन गांव के कमला मंदिर के समीप गांधीजी के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित बीजेपी की गांधी संकल्प यात्रा के तहत पदयात्रा कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा। मंत्री श्री झा ने कहा कि महात्मा गांधी को बिहार से काफी लगाव था। चंपारण सत्याग्रह के दौरान जब महात्मा गांधी बिहार आये तो उन्होंने स्वच्छता का एक संदेश दिया था। जिसे लोगों ने काफी सराहा था। उस समय महात्मा गांधी ने स्वयं अपने हाथों ंमें झाड़ू लेकर साफ सुथरा किया था। मंत्री ने कहा कि आज के दौर में प्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। प्लास्टिक के कारण जलसंकट उत्पन्न हो रहा है। तालाब का पानी भूगर्भ तक नहीं पहुंच रहा है। जो चिंता का कारण है। दिल्ली में प्लास्टिक के खाने से गाय की मौत हो रही है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से प्लास्टिक का बहिष्कार किए जाने की अपील की। गौरतलब है कि मंत्री विनोद नारायण झा के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने करीब पांच किमी चंपा तक पदयात्रा कर लोगों को इस यात्रा के संदेश से अवगत कराया। इससे पूर्व बीजेपी के नेताओं ने मंत्री विनोद नारायण झा को पाग व माला देकर सम्मानित किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष फूलकांत झा, शंकर झा, प्रो0 मदन कर्ण, विमल झा, पप्पू सिंह, मनोज सहनी, लीलाकांत प्रतिहस्त, संजय मिश्र संजू आदि नेता मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post