बेनीपट्टी(मधुबनी)। सूबे के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने रविवार को बेनीपट्टी विधानसभा के मुख्यालय स्थित काली मंदिर के समीप से रत्ना चैक तक पदयात्रा की। मंत्री ने ये पदयात्रा महात्मा गांधी के 150वी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले संकल्प यात्रा के तहत की जा रही है। काली मंदिर पर आयोजित पदयात्रा से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री झा ने महात्मा गांधी के विचार से लोगों को अवगत कराते हुए लोगों को स्वच्छता पर जोर देने की अपील की गई। मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग स्वतः प्लास्टिक का बहिष्कार करें, क्योंकि इस प्लास्टिक के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में जलसंकट उत्पन्न हो रहा है। तालाबो में फेंके गए प्लास्टिक के कारण जल भूगर्भ तक नहीं जा रही है। सारा पानी आसमान में उड़ रहा है। मंत्री ने कहा कि जलसंकट नवादा, जहानाबाद में हो तो समझ सकते है, लेकिन इस वर्ष जिस तरह मिथिला के क्षेत्रों में जलसंकट हो रही है। मधुबनी व दरभंगा में भारी जलसंकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। जबकि ये जिले तालाब के कारण जाने जाते है। ऐसी स्थिति आगामी खतरों के प्रति आगाह कर रही है। जिसे लोगो को अब समझने की जरूरत है। महात्मा गांधी ने इस तरह के संभावनाओं को पहले ही भांप गए थे, इसलिए स्वच्छता के लिए उन्होंने हर समय कार्य किया। मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों पर चलकर ही देश विकसित हो सकता है। मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणधीर ठाकुर, जिला परिषद् सदस्य खुशबू कुमारी, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, रोशन मिश्र, मदन कर्ण, शरद चंद्र झा, किरण कुमारी झा मौजूद थे।