बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना के पाली गोट गांव में संपत्ति के लालच में वृद्ध राजेश्वर ठाकुर (75) की निर्मम हत्या कर दी गयी है। मृतक की हत्या प्रथमदृष्टया गला दबने के कारण सांस नहीं लेने की वजह बतायी जा रही है। गला पर दबाने का निशान स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है। वहीं शव के कान से रक्त बहने का भी साक्ष्य पुलिस को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पाली गोट के राजेश्वर ठाकुर निसंतान थे। जिसकी देखरेख मुकुंद ठाकुर व उसकी पत्नी किरण देवी कर रही थी। बीती रात वृद्ध को भोजन करा दवा देकर किरण देवी अपने घर सो गयी। सुबह शौच करने को गई महिला ने बासंबिट्टी में राजेश्वर ठाकुर का शव पड़ा देखा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। उधर, हत्या की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पुष्कर कुमार, एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह, अवर निरीक्षक सुभाष मिश्रा व सहायक अवर निरीक्षक रामप्रवेश प्रसाद दल-बल के साथ मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सारा मामला वृद्ध के संपत्ति से जुड़ा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि वृद्ध निसंतान होने के कारण अपने दवा व आजीविका के लिए जमीन बिक्री कर गुजारा कर रहा था। जमीन बिक्री में से कुछ पैसा मुकुंद ठाकुर को भी देखरेख के एवज में दे रहा था। जो मृतक के सगे भतीजे को नागवार गुजर रही थी। ग्रामीणों व वादिनी ने बताया कि भतीजा श्याम किशोर ठाकुर गत चार दिन पूर्व ही दिल्ली से आया हुआ था। श्याम किशोर ठाकुर साहरघाट के त्रिमुहान स्थित ससुराल में बस गया था। दिल्ली से आने के बाद भतीजा वृद्ध को जमीन बिक्री करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जान से मारने की धमकी तक दी थी। वहीं वादिनी ने बताया कि श्याम किशोर तीन-चार दिन वृद्ध के रुटीन का रेकी भी किया था। रात में भी उसका भतीजा गांव में ही देखा गया था। वादिनी ने श्याम किशोर ठाकुर को इस मामले में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतक का भतीजा श्याम किशोर ठाकुर लगातार वृद्ध को संपत्ति के लालच में धमकी दे रहा था। घटना की रात गांव में ही आरोपी था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post