बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के कछड़ा में मंगलवार की सुबह एक महिला छत से गिर कर बूरी तरह से जख्मी हो गयी। महिला का सिर फट गया है। महिला का इलाज फिलहाल गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कछड़ा की शैल देवी सुबह में घर से छत पर दलहन पसारने गयी हुई थी। जहां अचानक चक्कर आने से छत से नीचे गिर गयी। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में डायरिया के पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को दो अन्य पीड़ितों का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भटहीशेर के धनेश्वर राय व अरेड़ के एरुआ गांव के रहमती खातुन का इलाज किया जा रहा है। पीड़ितों ने बताया कि कल से ही कै-दस्त हो रहा है। स्थिति अनियंत्रित होने पर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी ओर बाईक से स्कूल जा रहे निजी स्कूल के शिक्षक हेमचन्द्र पाठक की बाईक एक भैंस से टकरा गयी। जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने जख्मी अवस्था में पड़े शिक्षक को पीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी धनौजा गांव के बताए जा रहे है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post