बेनीपट्टी (मधुबनी)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जिला वार्ड महासंघ की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। वार्ड महासंघ ने बाढ़ पीड़ितों के अनुदान में धांधली पर दोषी पदाधिकारी के खिलाफ काररवाई करने, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान करने, सात निश्चय योजनाओं को शुरु करने, वार्ड सदस्यों को मानदेय का भुगतान करने एवं बटाईदारों को भी फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए वार्ड महासंघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार झा ने कहा कि बाढ़ राहत वितरण में भारी पैमाने पर धांधली की गयी है। बिचौलिया के द्वारा पीड़ितों से उगाही की गई है। असहाय राहत राशि की सूची में हेराफेरी की गई है। अनुश्रवण समिति से पारित सूची में से नाम को काटा गया है।जिसके कारण कई परिवार इस योजना की राशि से बंचित रह गये है।श्री झा ने ऐसे कर्मियों पर काररवाई करने एवं एक ही परिवार के कई सदस्यों के खाते में राशि जाने की स्थिति में उक्त लाभुक पर भी काररवाई करने की मांग की है।वहीं अन्य वार्ड सदस्यों ने अब तक बाढ़ राहत से बंचित परिवारों को राहत की राशि देने की मांग की।वक्ताओं ने कहा कि बाढ़ राहत में हुई धांधली की जांच कर दोषियों के खिलाफ काररवाई नहीं होगी, तो वार्ड महासंघ आन्दोलन करेगी।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया तो वहीं संचालन जितेन्द्र भंडारी ने किया। धरना कार्यक्रम को अंजू देवी, कमरुल , शिवकुमार साफी, शीला देवी, सोनी देवी, जुबैर नदाफ, अनिल झा, कौशल झा, सुकमरिया देवी, अशोक कामत, गगन ठाकुर सहित कई वार्ड सदस्यों ने संबोधित किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post