बेनीपट्टी(मधुबनी)। बाढ़ राहत से बंचित बिस्फी के दर्जनों बाढ़ पीड़ितों ने अनुमंडल कार्यालय पर पहुंच कर वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठाये है।पीड़ितों का कहना है कि बिस्फी के खैरी बांका दक्षिणी में बाढ़ राहत वितरण में धांधली कर 450 लोगों का नाम सूची से काट दिया गया है।पीड़ितों ने सूची से नाम काटने के लिए स्थानीय मुखिया एवं नोड्ल पदाधिकारी को जिम्मेदार बताया है।उधर अनुमंडल कार्यालय पर पहुंचे बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासनिक राहत वितरण की प्रक्रिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खैरी बांका दक्षिणी के उपमुखिया शहनाज खातुन, शबाना खातुन, रामसुंदर देवी, मो. शकील, अली हसन, बिमल देवी, हलीमा खातुन, सबीला खातुन, रंजू देवी, सोनिया देवी, इशरत खातुन, सुशीला देवी सहित कई पीड़ितों ने बताया कि एक साजिश के तहत उनलोगों का नाम बाढ़ राहत सूची से विलोपित कर दिया गया है। जबकि उनके गांव में हर कर्मी पहुंचे थे।उधर पीड़ितों ने कर्मियों पर बाढ़ राहत की सूची में नाम जोड़ने के एवज में एक हजार रुपये अवैध तौर पर मांगने का आरोप लगाया है। एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया कि आवेदन को जांच कर यथोचित कार्रवाई करने के लिए भेजा जायेगा। बाढ़ से पीड़ित को हरसंभव सरकारी राहत दी जायेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post