BNN News

बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर के ब्रह्मस्थान में बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से उग्र बाढ़ पीड़ितों ने वार्ता के लिए गये बीडीओ-सीओ को खदेड़ दिया है। इससे पूर्व मुखिया पति नीलाबंर मिश्रा को पीड़ितों ने बंधक बना लिया। बाढ़ पीड़ित पीडीएस डीलर पर राहत सूची से नाम छटनी का आरोप लगा रहे थे। बीडीओ-सीओ को खदेड़ने के बाद पीड़ितों ने मधवापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पहुंच कर जोरदार नारेबाजी की। शुक्रवार की सुबह मधवापुर के सैंकड़ो बाढ़ पीड़ितों ने मुखिया पति पर राहत राशि दिलाने में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाकर बंधक बना लिए थे।पीड़ितों ने डीलर पर आक्रोश प्रकट कर डीलर के दुकानों पर ताला जड़ दिया।उपरांत डीलर की खोजबीन होने लगी। स्थिति को भांप कर सभी डीलर घर छोड़कर फरार हो गये। बाढ़ पीड़ित काफी गुस्से में है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन पंचायत अनुश्रवण समिति से पारित सूची के आधार पर राहत की राशि नहीं देकर मनमाने ढंग से राहत की राशि आरटीजीएस कर रही है। पीड़ितों ने बताया कि प्रशासन डीलरों से पीड़ितों को चिन्ह्ति करा रही है।डीलर सूची से पीड़ितों का नाम काट रही है। उधर बाढ़ पीड़ितों की उग्र कार्रवाई की सूचना मिलते ही मधवापुर एवं साहरघाट की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। परंतु लोगों के आक्रोश के कारण पुलिस की सारी प्रयास असफल हो गयी। उधर पीड़ितों के उग्र रुप को देख जहां बीडीओ-सीओ मौके से गायब हो गये है, वहीं डीलर भी घर छोड़कर फरार है। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि लोगों से वार्ता की जा रही है। वाजिब लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post