बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के टीपीसी भवन के सभागार में प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ितों के सभी समस्याओं पर गहन विचार कर सभी पीड़ितों को हरसंभव सरकारी सुविधा दिलाने की बात कहीं गयी। बैठक में आवागमन को सुचारु रुप से बहाल करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, बाढ़ सहाय्य सहायता देने, घरखसी का मुआवजा एवं फसल क्षति के सर्वे की चर्चा कर कई प्रस्ताव दिये गये।बैठक में मुखिया मिथिलेश मिश्रा ने सदन से सभी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि प्रखंड प्रशासन के पास पर्याप्त कार्यकर्ता है, प्रखंड प्रशासन स्वतः सर्वे कराने में सक्षम है।सर्वे कराकर सभी पीड़ितों को राहत दी जायें। एक भी पीड़ित का नाम सूची से न छूटे, इसका खास ध्यान देने की आवश्यकता है।वहीं बर्री के मुखिया आलम अंसारी ने प्रखंड प्रशासन से बर्री में कई जगहों पर आवागमन चालू नहीं होने की जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या अभी भी यथावत है। पीड़ितों के पास कुछ नहीं बचा है।पंचायत में पाउडर का छिड़काव नहीं होने से स्थिति खराब हो रही है।मुखिया ने कहा कि उनके पंचायत में कई जगहों पर सड़क पूर्णरुप से कटाव कर चुका है।ऐसे जगहों पर तत्काल आवागमन को चालू किया जाना चाहिए। वहीं मुखिया कृपानंद झा आजाद ने बाढ़ में प्रशासनिक चुस्ती की तारीफ करते हुए प्रशासन से सभी पीड़ितों को राहत दिलाने की मांग की। मुखिया ने कहा कि प्रशासन को पूरे प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर देना चाहिए। हर जगहों पर फसल की क्षति हुई है। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सोनी देवी ने की। वहीं बीडीओ डा. अभय कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में सर्वे का काम चल रहा है। सर्वें के उपरांत सभी पीड़ितों को राहत दिया जायेगा। बैठक में सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, कमल बैठा, साजदा प्रवीण, किरण देवी, प्रेमशंकर राय, गुलाब ठाकुर , विन्देश्वर मंडल, पीओ आनन्द प्रकाश, राजद के विजय कुमार यादव, राजेश यादव, अमरनाथ प्रसाद सहित कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post