बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मंगलवार को चानपुरा में संचालित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर जिला कृषि टास्क फोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून पर प्रशासन की नजर है।किसी भी सुरत में किसानों के खेतों में लगे फसलों को बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा।इसके लिए बीडीओ से फसल अनुदान के लिए आवेदन लिये जायेंगे।डीजल अनुदान की राशि देकर किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा।वहीं डीएम ने कहा कि आम की फसल लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जायेगा।वहीं डीएम ने अधिकारियों से जीरो टिलेज, श्रीविधि से खेती करने सहित कृषि विभाग के अन्य लाभकारी योजनाओं से किसानों को अवगत कराने का निर्देश दिया।डीएम ने मिट्टी जांच, धान की रोपनी, किसानों के बीच बीज का वितरण करने, राजस्व गांवों के किसानों को बीज देने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की।वहीं जिलाधिकारी सभी कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के खेत में पहुंचने का निर्देश दिया है।बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के न्यासी सह अध्यक्ष संत कुमार चौधरी, न्यासी सह उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी रेवती रमण, जिला उद्यान पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती, कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजय कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।