बेनीपट्टी(मधुबनी)। मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मतदाता सूची से बाहर सैंकड़ों मछुआरों का भौतिक सत्यापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बीडीओ डा. अभय कुमार ने की।बीडीओ ने सभी आपत्ति करने वालें मछुआरों से उनका आईडी व आधार कार्ड का सत्यापन कर कई आवश्यक कागजातों की जांच की।उधर पिताबंर मुखिया, राजकुमार मुखिया व रवींद्र सहनी ने बीडीओ के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह् लगाते हुए उन पर पक्षपातपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया।पितांबर मुखिया ने बताया कि वर्ष 2012 में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री व जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सत्यापित सूची को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी को समर्पित किया था।उक्त सूची से 347 सदस्यों का नाम हटा दिया गया।जिस पर दावे आपत्ति के बाद 283 सदस्य को विधि सम्मत सदस्य मानकर मतदाता सूची तैयार किया गया।उपरांत 1781 पर चुनाव कराया गया।मत्स्यजीवी के प्रखंड मंत्री सुधीर कुमार ने बताया कि 327 लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।जिसके आलोक में भौतिक सत्यापन किया गया है।मौके पर अंचल मंत्री भी उपस्थित थे।उधर बीडीओ डा. अभय कुमार ने बताया कि पक्षपातपूर्ण कार्य करने के आरोप गलत है।वहीं बीडीओ ने बताया कि आज शाम तक सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post