बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड मुखिया संघ की बैठक शनिवार को प्रखंड के गांधी स्मृति के सभागार में कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा के अध्यक्षता में हुई।बैठक में सदस्यों ने प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष के तौर पर पाली पंचायत के मुखिया मिथिलेश मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनित किया है।वहीं बनकट्टा के मुखिया किरण देवी को सर्वसम्मति से संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है।गौरतलब है कि पूर्व संघ के अध्यक्ष सह ब्रह्मपुरा पंचायत के मुखिया अजित पासवान को संघ की कुर्सी बीडीओ के साथ विवाद के कारण चली गयी थी।अजित पासवान ने बीडीओ कथित गैर संवैधानिक शब्दों का प्रयोग फेसबुक पर करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था।उपरांत बीडीओ ने खेद व्यक्त कर मामले को ठंढा करने का प्रयास किया था।मामला सलट जाने के बाद फिर अगले सुबह प्राथमिकी के लिए आवेदन देने पर मुखिया संघ के आपात बैठक कर अध्यक्ष अजित पासवान को अध्यक्ष पद से पदच्यूत कर दिया था।संघ के चुनाव के बाद मुखिया संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया।जहां एक-दूसरे का अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी गयी।बैठक में जिला मुखिया महासंघ के अध्यक्ष सह नवकरही के मुखिया कृपानंद झा आजाद, अब्दुल मालिक, अमरेंद्र मिश्रा, इंदू देवी, गुलाब ठाकुर, विमला देवी, अशोक कुमार रंजन, मंजू देवी सहित कई मुखिया उपस्थित थे।