बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधवापुर प्रखंड के साहर उत्तरी पंचायत के अकरहरघाट के समीप भूमि सुधार उप समाहर्ता विष्णुदेव मंडल ने फसल कटनी कार्यों का निरीक्षण किया।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चयनित किसानों के खेत में स्वयं उपस्थित होकर धान की फसल कटाई। बता दें कि गुरुवार को साहर उतरी पंचायत के किसान गुदरी यादव के खेत में लगे धान की फसल का कटनी करवाई गयी।फिर अधिकारियों के देखरेख में फसल की गुणवत्ता का आकलन कर वजन कराया गया।डीसीएलआर ने बताया कि फसल कटाई के बाद उत्पादन संबंधी रिपोर्ट जिला कृषि कार्यालय को भेजनी होगी। जानकारी दें कि मधवापुर प्रखंड में सभी 13 पंचायतों में पांच-पांच खेतों के कुल 65 प्लॉटों में फसलों की कटनी का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट विभाग को सौपा जाना है। जिसके आलोक में अब तक 55 प्लॉटों पर कृषि कर्मियों के द्वारा फसल कटनी का सर्वेक्षण कार्य संपन्न कराया जा चुका है। वहीं मौके पर मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक किये गये फसल कटनी के सर्वेक्षण के अनुसार औसतन तकरीबन 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की फसल उगाये जाने का आकलन विभाग के द्वारा किया जा रहा है।अब तक हुए फसल कटनी में प्रखंड के बिहारी गांव के बाला राउत की खेत में सर्वाधिक 68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर व न्यूनतम उतरा गांव के जग्गनाथ झा के खेत में 30 क्विंटल धान की फसल उगाये जाने का आंकड़ा प्राप्त हुआ है। मौके पर बीएओ भूपेंद्र सिंह, कृषि सलाहकार गुड्डु कुमार, विनय कुमार, प्रकाश कुमार, मुखिया रामनरेश प्रसाद सहित संबंधित कई कर्मी मौजूद थें।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post