राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह ने पार्टी के जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।इस संबंध में जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बैठक में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है।जिसमें  मो. रेजाउद्दीन को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, मधु राय को  प्रधान महासचिव, शशि महराज को पार्टी के जिला प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष का भार सौंपा गया है।वहीं पार्टी में बैधनाथ मेहता, ललित मोहन प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अमरनाथ सिंह, रघुनाथ महतो, मदन यादव, रामउद्गार महतो व गोविंदजी ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।वहीं  रामलोचन महतो, हिमांशु शेखर, मिश्रीलाल यादव, रामकुमार सिंह, मुकेश कुशवाहा व संतोष झा को महासचिव मनोनित किया गया।वहीं पार्टी की बैठक में अनंत नारायण महतो, विरेंद्र साहू, अजय कुमार, राजेंद्र राम व शंकर प्रसाद सिंह को संगठन सचिव का पद दिया गया है।अनिता देवी, मनीष कुमार सिंह, रामउद्गार महतो, गंगा प्रसाद सिंह, संतोष कुमार सिंह,राकेश कुमार सिंह व रामचरित्र सिंह को पार्टी अध्यक्ष ने सचिव के पद पर मनोनित किया है।उधर जिलाध्यक्ष ने बताया कि ब्रजकिशोर सिंह को कार्यालय प्रभारी व शत्रुध्न कुमार महतो को मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post