बेनीपट्टी(मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन छठवर्तियों ने भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।छठ वर्ती पवित्र नदी व तालाबों सहित कुछ छठवर्ती अपने घर में अस्थाई तालाब बनाकर भी अर्घ्य दे रहे है।
मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व को लेकर सभी घाट सजा-संवारा गया था।जिससे घाट की मनमोहनक दृश्य देखने को मिल रहा था।भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी अर्घ्य देकर कुछ श्रद्धालु अपने घर को लौट गये है तो कुछ छठवर्ती पुरी रात घाट पर रहकर सुबह अर्घ्य देकर ही वापस होंगे।बेनीपट्टी में शांतिपूर्ण अर्घ्य संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश परिमल व एसडीपीओ निर्मला कुमारी लगातार क्षेत्र का दौरा करते रहे तो वहीं डीसीएलआर विष्णुदेव मंडल, अवर निबंधक पदाधिकारी शैलेश कुमार ,पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार भी घाटों का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।रविवार को महापर्व छठ के तीसरे दिन छठवर्ती अपराह्ण दो बजे से ही घाट पर जुटने लगे हुए थे।सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन किया जायेगा।