बेनीपट्टी। बिकास झा : गुरुवार को हरलाखी प्रखंड के बिटुहर गाम में सरस्वती युवा क्रिकेट क्लब के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटनकर्ता व मुख्य अतिथि के रूप में कलना पंचायत के मुखिया रमेश मिश्रा, सरपंच राघवेन्द्र ठाकुर, केशव सिंह, भोगेन्द्र ठाकुर, समाजसेवी रामनरेश ठाकुर थे  जिनके द्वारा कार्यालय उद्घाटन संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। उद्घाटन के मौके पर युवाओं का जोश चरम पर था वहीं कार्यक्रम में ग्रामीण लोग भी काफी संख्या में मौजूद थे। ग्रमीणों के सामूहिक प्रयास से बिटुहर गावं के युवाओं को क्रिकेट क्लब का कार्यालय मिल पाया है। गाँव के मठ के पास स्थित कार्यालय उद्घाटन के बाद आमसभा भी की गई जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा किया गया। जानकारी हो की कार्यालय उद्घाटन के पूर्व कार्यकारिणी बैठक में क्रिकेट क्लब मुख्य कार्यकारिणी के लिये अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, महासचिव चुन्नू मिश्रा, सचिव सुमित सिंह नारायण, कोषाध्यक्ष विपुल सिंह, उपकोषाध्यक्ष अमित सिंह व निर्णायक समिति में अवधेश पाण्डेय, सुमित सिंह, उमाशंकर सिंह, सूरज को सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शम्भु मिश्रा, तरुण दुबे, नितीश सिंह, बिलोक ठाकुर, कौशल कामत, अशोक पाण्डेय, अजय मिश्रा, रामप्रकाश राम, रमाशंकर सिंह, रंजन ठाकुर, गुंजन ठाकुर को मनोनीत किया गया उक्त मौके पर रामविनय ठाकुर, संजय सिंह, राम प्रबोध ठाकुर, विनय पाण्डेय, नरेश मिश्रा, नरेश दुबे, सरोज सिंह, हरि मोहन सिंह, राम बाबू रॉय, विष्णुदेव मिश्रा व अन्य मौजूद थे


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post