बेंनीपट्टी (मधुबनी)। कन्हैया मिश्रा : मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन के निकाय प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह का महागठबंधन दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के उपरांत कांग्रेस के नेता बैधनाथ झा के अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों का समागम सम्मेलन का आयोजन किया गया।बैठक में आये जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में वे हमेशा जनप्रतिनिधियों के सम्मान व उनके अधिकार की रक्षा करने के लिए काम किये है।वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद् के सदस्य के हक-हुकुक की लडाई वे हमेशा लडते रहे है।वहीं उन्होंने राजग पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग झूठ का पुल बांध कर वोट लेने में माहिर है।लोकसभा चुनाव में वे लोग जनता से नये-नये वादें कर वोट लेकर चुनावी घोषणा को जुमला कहने लगे।वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता भावना झा ने कहा कि महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता एकजुट है ओर महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए प्रतिब़द्व है।उन्होंने सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेताओं को खूले दिल से जनप्रतिनिधियों से सीधा संपर्क कर महागठबंधन के पक्ष में मत देने को कहा।वहीं राजद के जिलाध्यक्ष फूलहसन अंसारी ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। समागम में काँग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रो.शीतलांबर झा, पुर्व उपप्रमुख अशोक चौधरी, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, सुभाष झा ननकु, डा.अमरनाथ झा, राजेन्द्र मिश्रा, शशिभूषण सिंह, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, नसीम नदाफ, ललित कुमार सिंह, फीरन दास सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post