बेनीपट्टी(मधुबनी)। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से बेनीपट्टी के कई पंचायत में जलजमाव की समस्या विकराल हो गई है। प्रखंड के बसैठ, बनकट्टा, नवकरही, नगवास, परसौना सहित कई पंचायत में जलजमाव के कारण लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है। बसैठ के वार्ड न0-11, 12, 13 व 14 में जलजमाव इस कदर हो गया है कि लोग घर में सारा सामान को छोड़ कर सड़क किनारे डेरा जमा लिया है। हालांकि, मुखिया के द्वारा दो दर्जन मोटर सेट चालू कर जलनिकासी कराई जा रही है। वहीं बनकट्टा के उड़ेन के वार्ड न0-03 में जलजमाव पर अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों की चुप्पी लोगों के बीच आक्रोश का काम कर रहा है। वार्ड के राम शर्मा, श्याम सुंदर साह, चंदेश्वर साह, विनोद साह, ललित यादव, अनिल यादव, तेजी साह, वीरेन्द्र साह, रामसागर यादव, अरुण शर्मा, जामुन शर्मा आदि लोगों ने बताया कि वार्ड में करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घर छोड कर बाहर चले गए है। वो लोग दिन भर घर का चक्कर लगाते है, चूंकि चोरी होने का भी डर है। लोगों ने बताया कि वो लोग एसएच-52 के बगल में पन्नी टांग कर समय काट रहे है। वहीं दामोदरपुर के वार्ड न0-08 में भी बछराजा नदी के उछाल के कारण लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जलनिकासी का ही प्रबंधन पूर्व से नहीं होने के कारण कई जगहों पर समस्या है। जल्द ही जलनिकासी का प्रबंध किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post