बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के बघार में गुरुवार को वज्रपात से तीन लोग झुलस गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बिरौली गांव के कमलेश पासवान के पुत्र परतोष पासवान(24) के रूप में हुई है। वह गांव के बघार में अमल पासवान सहित अन्य साथियों के साथ भैंस चरा रहा था। जख्मी अमल पासवान ने बताया कि साढ़े ग्यारह बजे अचानक बड़ी तेजी से ठनका गिरा। जिससे पूरा बघार में चर रहे मवेशी भी इधर उधर भागने लगा। कुछ देर के बाद परतोष पासवान की स्थिति काफी खराब हो गयी। उधर ग्रामीणों ने आनन फानन में दोनों को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ पीएन शर्मा ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। वही डीहलीशेर के लालो देवी (30) भी वज्रपात से बुरी तरह से झुलस गई। प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला की स्थिति काफी खराब थी। त्यौथ के मुखियापति जागेश्वर यादव ने बताया कि मृतक की शादी अगले महीने तय हो गयी थी। उधर, पुत्र के मौत से परिजन को गहरा आघात लगा हुआ है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए थाना को निर्देश दिया गया है। कागजी प्रक्रिया के उपरांत निर्धारित चार लाख का मुआवजा प्रदान किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post